BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत से हौसलों को दें उड़ान- डाँ अंजयतोष मरावी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 12, 2021

छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत से हौसलों को दें उड़ान- डाँ अंजयतोष मरावी





रेवांचल टाइम्स  - नागरिक मंच अंजनिया ने अहमतपुर में किया कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन

अंजनिया।छात्र छात्राएं खुद को बुलंद करके ही अपने हौसलों को उड़ान दे सकते हैं। आज समाज में उनके लिए सब कुछ है, बस उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। जिस दिन वह अपने अंदर आत्मविश्वास को जगा लेंगे, उस दिन सारा जहान उनका है।उक्त बातें मेडिकल ऑफिसर अजय तोष मरावी जी ने नागरिक मंच अंजनिया के तत्वाधान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अहमतपुर में कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं, एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में कही।इस दौरान प्रशिक्षु शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रहे श्री श्रीवास्तव जी ने बच्चों का उनके भविष्य के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी विषय चोट या बड़ा नही होता उसके उसके लिए मेहनत करनी होती है डॉ लोगों की जान बचाते है पर एक शिक्षक जी है जो बच्चों को ज्ञान देते हैं और उनकी मेहनत से ही डॉ. इंजीनियर, कलेक्टर, बनते है एवं बच्चों को ओर भी अन्य जानकारियां दी उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को अपना अच्छा कैरियर बनाने के लिए आवश्यक है कि वे अपने पसंदीदा विषय का चयन करें और उस विषय में महारत हासिल करें, कहा कि छात्र छात्राओं को जो मौके मिल रहे हैं उसको दोनों हाथों से समेटने की जरूरत है। छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक ,प्रशासनिक अधिकारी बनने के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं। वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्थापना भी की गई है जिसमें दाखिला लेकर छात्राएं अपना कैरियर बना सकती हैं।कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए दोनों वक्ताओं ने उनके अंदर जोश भरा। उन्हें एहसास दिलाया कि वे सारे जहां की खुशियां पा सकते हैं। बस उनके अंदर हौसला होना चाहिए। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने सवाल भी किए।जिनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। एवं अंजनियाँ CHO श्री मति पूजा दुबे ने बच्चों को कहाँ की जरूरी नहीं कि नोकरी लगने पर पढ़ाई छूट जाए मेने खुद नोकरी के बाद भी पढ़ाई की है एवं बच्चों  का मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य शास्त्री पटेल, नागरिक मंच के आनंद मरावी,शिव पटेल,संजय श्रीवास्तव,राकेश पटेल,वीरेंद्र आकाश पटेल ,राज किशोर पटेल ,दुर्गेश श्रीवास,मुकेश श्रीवास,अशोक श्रीवास, शिक्षक बी एस झरिया, राम सतेन्द पटेल अमित पटैल अवनीत पटेल उदयना झरिया सी एल मरावी श्रीमती डी मरकाम उपस्थित थे।


निरंतर दिया जायेगा कैरियर मार्गदर्शन-


नागरिक मंच अंजनिया के सदस्यों ने बताया कि अंजनिया क्षेत्र के विभिन्न हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए तथा उन्हें कैरियर मार्गदर्शन देने के लिए नागरिक मंच द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment